फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water was collected from the Narayani river and used for the ritual bathing (Abhishek) of Shiva idols, amidst resounding chants hailing Mahadev.

Kushinagar News: नारायणी से जल भरकर शिव मंदिरों में किया अभिषेक, गूंजे महादेव के जयकारे

Tue, 11 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Water was collected from the Narayani river and used for the ritual bathing (Abhishek) of Shiva idols, amidst resounding chants hailing Mahadev.
पडरौना शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में नारायणी नदी से जल भरकर आ रहे कांवड़ियों पर फूलों की वर्
मंसाछापर। क्षेत्र के कई गांवों से शिव भक्तों ने बड़ी संख्या में जल यात्रा निकाली। श्रद्धालु नारायणी नदी से जल भरकर अपने-अपने गांवों के शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जल यात्रा के दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बलकुड़िया, घूरछपरा, मनियाछापर सहित अन्य गांवों से शिव भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर डीजे साउंड और रथ सजाकर जल यात्रा में शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल की अगुवाई में निकली जल यात्रा माधोपुर, पतिलार, लुकपुर, जटहा बाजार और कटाई भरपूरवा होते हुए नारायणी नदी के तट पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने नारायणी से जल भरा और वापस लौटकर शाम को गांवों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

जल यात्रा के दौरान लुकपुर और जटहा बाजार में समाजसेवियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। यात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालु बोल बम बाबा नगरिया दूर है, पहुंचना जरूर है और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं, डीजे पर बज रहे शिव भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नेबुआ नौरंगिया और जटहा बाजार थाने की पुलिस के साथ यात्रा समिति के सदस्य विनोद गुप्ता, बृजभूषण गुप्ता, नित्यानंद पांडेय, महेश रौनियार, प्रशासक भोला चौधरी, सुबास कुशवाहा, किश्मत, रामदुलारे चौधरी, पूर्व प्रधान रमेश चौबे सहित अन्य लोग व्यवस्था में जुटे रहे।

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर, रामपुर दहाउर चौराहे स्थित शिव मंदिर, खोटही गांव स्थित शिव मंदिर ओर पगार गांव स्थित शिव मंदिर में शिव भक्त भगवान महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed