{"_id":"6611b0be34bf980ac8062c27","slug":"water-supply-stopped-for-five-days-people-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115103-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच दिन से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच दिन से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान
Sun, 07 Apr 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
पगरा प्रसाद गिरी गांव में टंकी से पानी बहकर परिसर में लगने गिरी बाउंड्री।
गुरवलिया बाजार। ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी में टंकी का पानी परिसर में भर जाने से चहारदीवारी गिर गई। पांच दिन से जलापूर्ति बाधित है। लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
मंगलवार को तकनीकी खराबी से जलापूर्ति बाधित हो गई। टंकी भरी होने के बावजूद ग्रामीणों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने शिकायत की तो ब्लाॅक के जेई को शुक्रवार की शाम भेजा गया। खराबी दूर कर वाल्व खोला गया, तो वाल्व फेल हो गया। टंकी का पानी परिसर में भर गया। गांव के लोगों का आरोप है कि टंकी के निर्माण में मानक की अनदेखी व घटिया सामग्री के प्रयोग के चलते करीब 25 मीटर लंबाई में बनी चहारदीवारी गिर गई। पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र उर्फ डब्लू सिंह, सुग्रीव प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद, रामवृक्ष प्रसाद, छविनाथ प्रसाद, राजेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, दीनानाथ प्रजापति, जंग बहादुर प्रसाद, रामविलास प्रसाद, छोटेलाल प्रजापति ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराते हुए शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में जेई हर्ष भट्ट ने कहा कि बाउंड्री वाल गिरने की जानकारी है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह में नई बाउंड्री वाल का निर्माण करा दिया जाएगा। रविवार तक जलापूर्ति भी बहाल करा दी जाएगी।