फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water reduced after uproar, dead body of youth found in Rajwaha

Kushinagar News: हंगामे के बाद कम कराया पानी, रजवाहा में मिला युवक का शव

Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Water reduced after uproar, dead body of youth found in Rajwaha
कप्तानगंज। नगर के सुभाष चौक पर बन रहे निर्माणाधीन पुल से छह दिन पूर्व कप्तानगंज रजवाहा में एक युवक गिर गया। उसे गिरता देख राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

नाराज परिजनों ने मोहल्लों वालों के साथ सोमवार को सुभाष चौक पर हंगामा करते हुए ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने गंभीरता से लिया और नहर विभाग से संपर्क कर पानी कम कराया। मंगलवार को भोर में निर्माणाधीन पुल के पास शव नजर आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर चार चांदनी चौक निवासी 32 वर्षीय सोनू सुभाष चौक पर फल की दुकान पर काम करता था। 23 जनवरी को एनएच-370 रेलवे क्राॅसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सर्विस लेन से जा रहा था। पैर फिसलने के कारण वह रजवाहा में गिर गया। परिजनों का आरोप है कि राहगीरों के शोर मचाने के बाद वहां पर काम कर रहे मजदूर या ठेकेदार के लोग बचाव के लिए नहीं आए। मोहल्ले के लोग पहुंचे और घंटों तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजन पुलिस से भी पानी में सोनू गिरने की बात कही, लेकिन कोई विश्वास नहीं कर रहा था। सोमवार को इससे नाराज मोहल्ले वालों ने सुभाष चौक पर हंगामा किया तो मौके पर थानाध्यक्ष धनवीर सिंह पहुंचे और नाराज लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने नहर विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर में पानी को कम कराया। भोर में करीब पांच बजे युवक का शव लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed