फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water problem solved after six days

Kushinagar News: छह दिन बाद दूर हुई पानी की समस्या

Sat, 08 Apr 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water problem solved after six days
लखनऊ से सामान आने के बाद शुक्रवार को पाइप की मरम्मत की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में बीते शनिवार की रात पुलिया निर्माण के दौरान बलोचहां चुंगी के पास जेसीबी से जलापूर्ति की मुख्य पाइप फट जाने से छह दिनों तक पानी की समस्या से लोग परेशान रहे। दौरान कभी पानी की आपूर्ति ठप रही तो कभी मटमैला पानी लोग परेशान। लखनऊ से सामान आने के बाद शुक्रवार को जलापूर्ति पाइप की मरम्मत की गई।
शहर के रामकोला रोड स्थित बलोचहां चुंगी के पास पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार की रात भूमिगत ह्यूमपाइप लगाने के दौरान जेसीबी से पेयजल आपूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर जलकल कर्मी गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ तक गए थे सामान लाने के लिए। डीएम ने इस ईओ तलब भी किया था। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति बहाल हो गई। पाइप लाइन की मरम्मत होने के बाद लोगों को साफ पानी भी मिला। इससे लोगों ने भारी राहत महसूस की।
विज्ञापन

400 घरों में पानी की आपूर्ति बंद है। 5,000 से अधिक लोग परेशान थे। इस समस्या को अमर उजाला ने तीन से लेकर छह अप्रैल तक प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम रमेश रंजन ने ईओ पडरौना संतराम सरोज से आख्या मांगी है। जलापूर्ति की पाइप को जल्द बनवाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के रामकोला रोड स्थित बलोचहां चुंगी के पास पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार की रात भूमिगत ह्यूमपाइप लगाने के दौरान जेसीबी से पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। जलकल के कर्मी पहुंचे तो सड़क के दोनों किनारे का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पांच दिन बाद भी जलकर्मी इसकी मरम्मत नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि सामान नहीं मिल रहा है। किसी तरह से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed