फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   water level increased of gandak

Kushinagar News: गंडक नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, चेतावनी बिंदु के 22 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची नदी

Mon, 31 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
water level increased of gandak
नेपाल के जलग्रहण वाले क्षेत्र में हुई बारिश से बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के नेपाल स्थित जलग्रहण वाले क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते डिस्चार्ज डेढ़ लाख क्यूसेक के ऊपर पहुंच गया। इससे जलस्तर चेतावनी बिंदु से 22 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। बाढ़ की आशंका से नदी के किनारे बसे गांवों के लोग सहमे हुए हैं।
पिछले कई दिनों से गंडक नदी के डिस्चार्ज में कमी बनी हुई थी। इसमें 30 जुलाई को उछाल आया। सुबह आठ बजे डिस्चार्ज 88,300 क्यूसेक, 10 बजे 1,14,000 क्यूसेक, 12 बजे 1,16,500 क्यूसेक, 2 बजे 1,21,500 क्यूसेक, 4 बजे शाम को 1,42,100 क्यूसेक तथा 6 बजे 1,55,600 क्यूसेक हो गया था। इस बरसात में यह सर्वाधिक डिस्चार्ज है। इसमें अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

डिस्चार्ज अर्थात पानी का बहाव बढ़ने से नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह आठ बजे भैसहां गेजस्थल पर गंडक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से पांच सेंटीमीटर नीचे 94.95 था। दोपहर 12 बजे चेतावनी बिंदु से 20 सेमी ऊपर 95.20 मीटर पहुंच गया। शाम छह बजे 95.22 मीटर था। डिस्चार्ज अगर और बढ़ा तो क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, महदेवा, सालिकपुर आदि गांवों के बाढ़ से प्रभावित हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed