फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water crisis in the medical college, 1500 patients are dependent on one water ATM

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में पानी का संकट, एक वाॅटर एटीएम के भरोसे 15 सौ मरीज

Fri, 18 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in the medical college, 1500 patients are dependent on one water ATM
पडरौना। मेडिकल कॉलेज परिसर में आने वाले मरीज सिर्फ दो वाॅटर एटीएम पर निर्भर हैं। इसमें भी एक ठीक से पानी नहीं दे रहा है, जिससे 15 सौ मरीजों के लिए सिर्फ एक ही वॉटर एटीएम का सहारा है। वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदारों को भी पीने का पानी लेने के लिए नीचे आना पड़ता है।
विज्ञापन

रात को इमरजेंसी में सिर्फ गार्ड रहते हैं, इसके लिए तीमारदारों को आने में डर लगता है। मरीजों को प्यास बुझाने के लिए बाहर जाकर पानी खरीदना पड़ रहा है।
अप्रैल में मई-जून की गर्मी का एहसास हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज आते हैं, लेकिन पीने के पानी के लिए वॉटर एटीएम सिर्फ दो चल रहे हैं। ओपीडी के नई बिल्डिंग में भी पानी का अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इमरजेंसी के पास लगा वाॅटर एटीएम ठीक से पानी नहीं दे रहा है। प्रथम तल से मरीजों को पानी पीने के लिए दुकानों पर जाकर खरीदना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को इलाज कराने आए राम इकबाल, रामकोला के पपलू, पडरौना के सुबेदार कुमार ने बताया कि एक रुपये की पर्ची पर इलाज की उम्मीद लेकर हम लोग आए हैं, लेकिन बीस रुपये का पानी प्यास बुझाने के लिए खरीदना पड़ा।
विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग के पहली और दूसरी मंजिल पर 150 से अधिक मरीज भर्ती है। तीमारदारों ने बताया कि पानी के लिए नीचे जाना पड़ता है, पूरी रात में पानी पीने के लिए बोतल में भरकर रखना पड़ता है। मेन गेट पर लगा एक वाॅटर एटीएम सिर्फ चल रहा है। इमरजेंसी के पास लगा वाॅटर एटीएम खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed