फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Warning of hunger strike against wrong demarcation

Kushinagar News: गलत सीमांकन के खिलाफ अनशन की चेतावनी

Fri, 21 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Warning of hunger strike against wrong demarcation
पडरौना। तहसील क्षेत्र के ग्राम जई छपरा में हरिजन आबादी के सीमांकन का विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल की ओर से आराजी संख्या 149 की गलत ढंग से पैमाइश करके इसे हरिजन आबादी में बढ़ाया जा रहा है और जयकिशन की भूमि को इसमें शामिल किया जा रहा है। जिसे तत्काल रोककर किसी दूसरे लेखपाल से सही पैमाइश कराई जानी चाहिए। पीड़ितों के अनुसार आराजी संख्या 149 जई छपरा, फेरुछपरा और सारंग छपरा तीन गांवों के सिवान पर है। इसलिए तीनों गांवों के लेखपालों की मौजूदगी में सिवान का मिलान करके ही पैमाइश होनी चाहिए। इसके अलावा, ग्रामीणों ने दर्ज रिकॉर्ड में खंती के नाम से अंकित आराजी संख्या 148 की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने व गलत सीमांकन में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed