फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   warm welcome to myamars ambassdor

म्यांमार के राजदूत कुशीनगर पहुंचे

Sat, 26 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
warm welcome to myamars ambassdor
म्यांमार के राजदूत का कुशीनगर में हुआ स्वागत
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को उपाधि प्रदान करने आए म्यामांर के राजदूत ऊ मोचो आंग पत्नी निलार आंग के साथ शनिवार की शाम सात बजे सड़क मार्ग से कुशीनगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। रविवार की सुबह राजदूत विशेष पूजा के अलावा एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को म्यांमार की सरकार ने अपने सर्वोच्च धार्मिक उपाधि अभिध्वजा महारथा गुरू देने की घोषणा की है। पहले यह उपाधि म्यांमार में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाना था। लेकिन कोरोना संकट के चलते अब यह कार्यक्रम रविवार को कुशीनगर में आयोजित होगा। म्यांमार के राजदूत इस कार्यक्रम के खास मेहमान हैं। शनिवार की शाम को राजदूत और उनकी पत्नी अपने स्टाफ के साथ कुशीनगर पहुंचे। यहां मुख्य द्वार पर कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी तथा अन्य बौद्ध अनुयायियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद म्यांमार बुद्ध बिहार पहुंचे जहां पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। राजदूत रविवार की सुबह महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा के बाद तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाएंगे। इसके बाद म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में परंपरागत ढंग से बोधिवृक्ष पर जल चढ़ाया जाएगा। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में एबी ज्ञानेश्वर को उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान राजदूत की पत्नी आंग, टीके राय, एके नन्द, दिनेश कुमार यादव, इओ प्रेम शंकर गुप्ता, सीओ पीयूष कांत राय, दीनबंधु मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed