{"_id":"58fe49894f1c1b9d65c0c7eb","slug":"ward-of-district-hospital-full-of-diarrhea-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के मरीजों से भरे जिला अस्पताल के वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के मरीजों से भरे जिला अस्पताल के वार्ड
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
डायरिया के मरीज
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड इस रोग से ग्रस्त मरीजों से भरे पड़े थे। सोमवार को जिला अस्पताल में मथौली निवासी सावित्री देवी उम्र 60 वर्ष, सोहरौना की जैदा खातून 48 वर्ष, रामपुर की गायत्री देवी उम्र 50 वर्ष, अनारकली उम्र 85 वर्ष, पचरुखिया के 70 वर्षीय कैलाश, खड्डा बुजुर्ग की 70 वर्षीय ऐनुल नेशा, कोटवा की 40 वर्षीय ज्ञांती, नौका टोला के 45 वर्षीय ईश्वर चौहान, नाहर छपरा का आठ वर्षीय उपेंद्र, हरपुर का दस माह का प्रतीक, पडरौना के सात वर्षीय हिमांशु को उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
इसी तरह जगदीशपुर के 11 वर्षीय सूरज, खोटही के दो वर्षीय अमरेश, छावनी की तीन वर्षीय अंशु, पडरौना की पांच वर्षीय साबिया, त्रिलोकपुर के ढाई वर्षीय अंशु को भी डायरिया के चपेट में आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन