फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Waiting for special train operation on Diwali and Chhath festival

Kushinagar News: दीपावली व छठ त्योहार पर स्पेशल ट्रेन संचालन का इंतजार

Sun, 08 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Waiting for special train operation on Diwali and Chhath festival
-रेलवे महाप्रबंधक को लोगों ने लिखा पत्र, घर आने में मुसाफिरों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। दशहरा, दीपावली और छठ का त्यौहार आने वाला है। लेकिन अभी तक कप्तानगंज-थावे रूट पर स्पेशन ट्रेनों के संचालन के लिए पूर्वोंत्तर रेलवे की ओर से घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दिल्ली समेत अनेक शहरों सेे घर को आने वाले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और ट्रेनें बदलनी पड़ेगी। व्यापारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को चिट्ठी भेजकर इस रूट पर भी त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
कप्तानगंज-थावे रूट के पडरौना, कठकुइया, दुदही, तमकुहीरोड, सासामुसा, थावे, गोपालगंज के शहरी व गांवों के रोजगार के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में जाकर काम करते हैं। हर साल दीपावली, छठ और होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों पर अपने घरों को आते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में ऐसे पर्व पर कप्तानगंज-थावे रेल रूट पर हावड़ा-काठगोदाम, सहरसा-आनंद बिहार टर्मिनल, दरभंगा-नई दिल्ली, मुजफ्फरपुर-दिल्ली, कठिहार-आनंद बिहार टर्मिनल सहित अन्य साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता रहा है। लेकिन कोरोना के बाद इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। ऐसे में इस रूट से त्यौहारों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया तो बाहर गए लोगों को घरों को लौटने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, मद्धेशिया वैश्य समाज के प्रदेश सह संयोजक मायाशंकर निर्गुणायत, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, राहुल सोनी आदि ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है।
0000000000
वर्तमान में कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनें
15113/15114 गोमतीनगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस
15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर

05035/05036 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर

05153/05154 सिवान-गोरखपुर डेमू पैसेंजर

05164/05165 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर

05189/05190 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed