{"_id":"665cf7be674e1a28af0544f4","slug":"voters-will-be-able-to-know-results-sitting-at-home-on-helpline-app-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117718-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वोटर हेल्पलाइन एप पर घर बैठे जान सकेंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वोटर हेल्पलाइन एप पर घर बैठे जान सकेंगे परिणाम
Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन एप जारी किया है। इसके जरिए मतगणना के दौरान घर बैठे लोग भी आसानी से परिणाम जान सकेंगे। इस एप पर मतगणना के दौरान होने वाले प्रत्येक राउंड की जानकारी तत्काल अपडेट की जाएगी। मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करने के बाद मतगणना से जुड़ी सभी जानकारी मंगलवार को मुहैया कराई जाएगी।
मतदान के बाद से ही लोग परिणामों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। पल-पल की अपडेट लेने के लिए लोग मतगणना स्थल के बाहर डटे रहते हैं। कुछ लोग फोन पर एक दूसरे से जानकारी करते हैं। इसके बाद भी पूरी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में अब लोगों को मतगणना स्थल तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और न ही किसी को फोन कर अपडेट जानने की विवशता होगी। निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन एप जारी किया है। इस एप को डाउनलोड करने के लिए मतदाताओं को गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। सर्च विकल्प पर जाकर वोटर हेल्पलाइन एप टाइप करना होगा। इसके बाद एप को डाउनलोड किया जा सकता है। एप को डाउनलोड करने के दौरान नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ जिले का नाम अंकित करना होगा। इसके बाद एप डाउनलोड हो जाएगा। चार जून यानि मंगलवार को पडरौना शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम जानने को हर कोई उत्सुक रहेगा। इसके लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ मतगणना स्थल के बाहर एकत्र होगी। मतगणना स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ आम जनता को परिणाम की जानकारी समय पर मिल सके। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप बनाया गया है। मतदाता अपने जिले के साथ ही किसी भी लोकसभा सीट का चक्रवार परिणाम एप के जरिए जान सकेंगे।