फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vote polling today

Kushinagar News: जनपद की तीन नगरपालिका और दस नगर पंचायतों में आज होगा मतदान

Thu, 04 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
vote polling today
पडरौना नगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में लाइट की सुविधा न होने से मोमबत्ती व मोबाइल की ला
पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं, संभाला मोर्चा
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच होगा मतदान
नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष की 13 और सभासद की 235 सीटों पर होगा मतदान
जिले के 5,49,607 मतदाता चुनेंगे अपना अध्यक्ष और सभासद
गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर रहा अंधेरा, मोमबत्ती की रोशनी में की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को जनपद की तीन नगरपालिकाओं और दस नगर पंचायतों के 13 अध्यक्ष और 235 सभासदों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 5,49,607 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,85,928 पुरुष तथा 2,63,679 महिला मतदाता हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार की शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं और मतदान कराने के लिए मोर्चा संभाल लिया।
पडरौना शहर में उदित नारायण इंटर कॉलेज के मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। 25 वार्डों के लिए 25 स्कूल बस लगाए गए थे। प्रत्येक बस में तीन से चार पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी बैठे थे। जिले भर में कुल 271 मतदान केंद्र हैं, जहां 611 मतदान बूथ बनाए गए हैं। वहां मतदान सुबह सात बजे से पहुंचकर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

हालांकि, दोपहर में लगभग दो बजे आंधी-बारिश शुरू हुई, लेकिन तब तक अधिकांश पोलिंग पार्टियों को मतपेटियां और मतदान कराने के लिए स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा चुकी थी। पडरौना से सभी पोलिंग पार्टियों को शहर के विभिन्न वार्डों में ही जाना था। इसलिए वे अपने निर्धारित समय पर पहुंच गईं। उसके बाद बृहस्पतिवार को मतदान कराने के लिए तैयारी में जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-बारिश ने बढ़ाई परेशानी, अंधेरे में हुई तैयारी
पडरौना के गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर आंधी बारिश के चलते शाम को बिजली कट गई थी। मतदान कार्मिकों के पहुंचने पर वहां अंधेरा छाया था। ऐसे में मोमबत्ती जलाकर उन्हें बृहस्पतिवार के मतदान की तैयारी करनी पड़ी।


डीएम और एसपी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा
डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल ने बुधवार को कुशीनगर और तमकुहीराज में बने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान की सभी प्रकार की तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी तरह की असुविधा होने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। एसपी धवल जायसवाल ने सुरक्षाकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक अशोक कुमार ने पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed