स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाना जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद सिविल कोर्ट परिसर में कार्यक्रम कर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गोपाल दास ने कहा कि स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मत प्रतिशत बढ़ाया जाना जरूरी है। सभी नागरिकों को इसमें हिस्सा जरूर लेना चाहिए। इस दौरान संजय कुमार तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, बृजभान तिवारी, नवल चतुर्वेदी आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में अधिवक्ताओं ने रैली निकाली। यह रैली कलेक्ट्रेट व विकास भवन होते हुए सभी दफ्तरों के सामने से गुजरते हुए वापस सिविल कोर्ट परिसर पहुंची।इस दौरान राघवेंद्र सिंह, नीरकमल जायसवाल, हरेंद्र राव, मनोज मिश्र, इलियास हैदर, विवेकानंद मिश्र, जेएन सिंह, त्रिपुुरी मिश्र, संतोष कुमार दूबे, निर्मल साहा, जन्मेजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।