फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vote is not done by caste, marriage is done: Swatantra Dev

जाति देखकर वोट नहीं, शादी-विवाह किया जाता है : स्वतंत्र देव

Sat, 26 Feb 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vote is not done by caste, marriage is done: Swatantra Dev
हाटा विधानसभा क्षेत्र मं जनसभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
जाति देखकर वोट नहीं, शादी-विवाह किया जाता है : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने फिर सरकार बनवाने की अपील की
हाटा (कुशीनगर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जाति देखकर वोट नहीं, बल्कि शादी-विवाह किया जाता है। भाजपा पूरे समाज को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। योगी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। यदि राम बरात में 24 घंटे बिजली मिली, तो रमजान में भी 24 घंटे बिजली देने का कार्य किया गया।
वह शनिवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के बेदूपार में भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में प्रदेश गुंडा और माफिया तंत्र से त्रस्त था। योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश को विकास की पटरी पर लाते हुए इसे माफिया मुक्त बनाया गया। जिन्होंने गरीबों की जमीनें हड़पीं, उन पर कार्रवाई की गई। भाजपा ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर कश्मीर के कलंक को समाप्त किया। जिस आंबेडकर को कांग्रेस ने भुला दिया था, उनकी जयंती को संविधान दिवस घोषित करने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, गैस व बिजली कनेक्शन की याद दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने किसान, मजदूरों के लिए 43 लाख पक्के मकान पूरे प्रदेश में बनवाने का कार्य किया है।
इस अवसर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, हाटा विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, नंदकिशोर उर्फ पप्पू नथानी, प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह, कमलेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषि त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह मुन्ना, रामक्यास सिंह, करुणाकर पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed