फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Volunteers were drenched in the joy of Falgunotsav

Kushinagar News: फाल्गुनोत्सव के आनंद रस में सराबोर हुए स्वयंसेवक

Mon, 17 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Volunteers were drenched in the joy of Falgunotsav
कसया। नगर स्थित संघ कार्यालय केशव भवन में सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। ढोल-मजीरे और फाग की धुन पर स्वयंसेवक झूम उठे। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर फूल और गुलाल चढ़ाकर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि देवरिया विभाग के सह विभाग संघचालक डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि होली उत्सव हमारी प्राचीन परंपरा है। यह पर्व हमें आपसी सौहार्द एवं समरसता का संदेश देता है। इस अवसर पर फगुआ गीतों, होरी और चैता ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सुमिरन से फाग की शुरुआत हुई और समापन चैता से हुआ। संचालन नगर कार्यवाह पयोदकांत ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में सह नगर कार्यवाह रविंद्र और बलराम जिला कार्यवाह देवेंद्र, जिला प्रचारक प्रवीण, अष्टभुजा प्रमुख रहे। कार्यक्रम में जिला संघचालक रामाश्रय प्रसाद, विभाग बौद्धिक प्रमुख सुरेश, जनार्दन, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, जेपी शाही, आद्या पांडेय, कसया विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, राजेश शुक्ल, अविनाश, अनिरुद्ध, शैलेश, अरुणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed