फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Volleyball competition: Gorakhpur Stadium defeated Sheetalpur

वाॅलीबाल प्रतियोगिता : गोरखपुर स्टेडियम ने शीतलपुर को हराया

Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Volleyball competition: Gorakhpur Stadium defeated Sheetalpur
बोदरवार। क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में सोमवार को स्व. सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले मैच में गोरखपुर स्टेडियम ने शीतलपुर को लगातार दो सेटों में 15-7 तथा 15-6 से शिकस्त दी। बीसीसी मंसूरगंज ने टाइगर क्लब महाराजगंज को दो सेटों में 15- 4 तथा 15-3 से हराया। वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज देवरिया और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। मुकाबला जबरदस्त रहा। दोनों सेटों में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर की टीम ने 15 -14 वहीं दूसरे सेट में फिर 15-14 पर रोमांचक जीत हासिल की। फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में गोरखपुर स्टेडियम, शाहपुर, बुद्धा कोचिंग सेंटर मंसूरगंज, स्पोर्ट काॅलेज देवरिया, अहिरौली महराजगंज, संतकबीरनगर, सीतलापुर, बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर और टाइगर क्लब महराजगंज की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल ने शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान घुरहुपुर रामनिवास, साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग अध्यक्ष आशुतोष कुमार, शैलेश पटेल, राजेश पटेल, कमलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed