फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vivek and Rukhsar won the race at the children's sports competition.

Kushinagar News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विवेक और रुखसार ने दौड़ में मारी बाजी

Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vivek and Rukhsar won the race at the children's sports competition.
न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

गोड़रिया। क्षेत्र के गौरीश्रीराम स्थित खेल मैदान में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन बांसगांव न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर की 50 और 100 मीटर दौड़ में विवेक ने प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालिका वर्ग में रुखसार ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दुदही बीईओ रीता गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद शुरू हुई प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विवेक व बालिका वर्ग में ममता प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में विवेक व बालिका वर्ग की रुखसार ने बाजी मारी। वहीं, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में इदूल अंसारी ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में मुकेश व बालिका वर्ग की उर्मिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से संतोष व बालिका वर्ग से पन्नू विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ में आदित्य और रेनू ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में प्राथमिक और जूनियर, दोनों स्तरों पर संविलियन विद्यालय बांसगांव की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान धनंजय मिश्र, राजेश यादव, दुर्गेश सिंह, अफताब आलम, राजेश कुमार, अमित कन्नौजिया, सुमंत यादव, पुण्य प्रकाश गिरि, प्रमिला प्रसाद, मुनीब प्रसाद, रवि आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed