फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vishunpura become hightech police station in kushinagar

विशुनपुरा बना कुशीनगर का हाईटेक थाना

Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
vishunpura become hightech police station in kushinagar
विशुनपुरा बना कुशीनगर का हाईटेक थाना
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने 25 बीट निरीक्षकों को क्षेत्र में किया रवाना
दुदही। अपराध और अपराधियों पर अंकुश और बेहतर पुलिसिंग के लिए पहले चरण में जिन जनपदों के थानों का शुभारंभ किया गया, उनमें कुशीनगर का विशुनपुरा थाना भी शामिल है। बुधवार को डीएम और एसपी ने अत्याधुनिक संसाधनों से लैस हाईटेक थाने का शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों को हाईटेक करने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश में 100 थानों को हाईटेक कर इनके क्षेत्र में आबादी के मुताबिक बीट का गठन कर निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। प्रत्येक बीट निरीक्षक को सरकारी बाइक, पिस्टल, वॉकीटाकी, सीयूजी नंबर, कैमरा, बीट पुस्तिका आदि दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में विशुनपुरा थाने को हाईटेक किया गया है। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह तथा एसपी विनोद कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर हाईटेक थाना का शुभारंभ किया। साथ ही अत्याधुनिक संसाधनों से लैस थाना क्षेत्र के 25 बीट निरीक्षकों को क्षेत्र में रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए प्रदेश में कमिश्नरी सिस्टम लागू करने के साथ थानों को हाईटेक किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश के 100 थाने हाईटेक किए जाने हैं। कुशीनगर में विशुनपुरा थाना का चयन किया गया है। विशुनपुरा थाना को हाईटेक किए जाने के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी।
एसपी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बीट व्यवस्था काफी पहले से लागू है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाना क्षेत्र को आबादी के हिसाब से बंटे बीट में अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए हैं। जो क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर एसपी के पीआरओ गोपाल पांडेय, डीएम के स्टेनो वीरेश्वर सिंह, एसओ आलोक सोनी, उपनिरीक्षक शमशेर सिंह, दीवान चंद्रमा यादव सहित विशुनपुरा थाने में तैनात समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed