फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Viscera examination will reveal the true cause of death

Kushinagar News: विसरा जांच में पता चलेगा मौत का सही कारण

Tue, 17 Oct 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Viscera examination will reveal the true cause of death
- रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थिति में हुुई थी पटहेरवा के हतवा टोला निवासी की मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। पटहेरवा टोला (हतवा) में रविवार की भोर में संदिग्ध हाल में महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के करण स्पष्ट नहीं है। अब पुलिस विसरा सुरक्षित जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी में है। पुलिस के मुताबिक बिसरा जांच में उनकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


पटहेरवा ग्रामसभा के हतवा टोला निवासी धूपिया की रविवार का भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार वह शौच करने गई थी। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतक महिला का भाई शंभू प्रसाद उसके घर पहुंचकर पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इसके बाद पुलिस विसरा जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के मौत का स्पष्ट कारण नहीं आ पाया है। अब विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed