फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   virtual meeting of bjp workers held

आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता: सहकारिता मंत्री

Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
virtual meeting of bjp workers held
आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता: सहकारिता मंत्री
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। यह केवल देश को आर्थिक रूप से ही नही बल्कि सैन्य, विदेश, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि यानी प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाला है।
मंगलवार शाम को हुए इस कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म पर जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश आत्मनिर्भर हो रहा है। साझा कोशिशों से देश के भीतर मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर व जरूरी दवाएं बनने लगी हैं। चीन से विवाद का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि सेना ने चीन को तगड़ा जवाब दिया है। देश अन्न के मामले में आत्मनिर्भर हुआ है। नवम्बर तक लोगों को मुफ्त अनाज मुहैया कराकर ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किया है। आर्थिक पैकेज से उद्योग धंधों के विकास की रफ्तार बढ़ेगी। आयात के सापेक्ष निर्यात बढ़ेगा तो देश विकसित होगा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जनसामान्य को इन कार्यो से अवगत कराएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मंत्री का स्वागत किया व आभार जताया। संचालन पूर्व जिला महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, संतोष दत्त राय, मंडल अध्यक्ष अनिल राव, विनोद गुप्ता, रामायण कुशवाहा, शिवमोहन प्रसाद, शंभु गुप्ता आदि ऑनलाइन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed