फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Violent animal could not be caught, people panic

Kushinagar News: नहीं पकड़ा जा सका हिंसक जानवर, लोगों में दहशत

Fri, 07 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Violent animal could not be caught, people panic
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के बड़ी गंडक नदी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हिंसक जानवर की चहलकदमी से लोग परेशान हैं। किसान डर के कारण अपने खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। कुछ किसान झुंड में आ-जा रहे हैं। हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए डीएफओ ने दो टीमें गठित की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह भी बड़ी गंडक नदी के पास हिंसक जानवर को देखा गया है। वन विभाग शाम को हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगवा दिया है। बिहार की वन विभाग की टीम भी नदी उस पार से कांबिंग कर रही है। बड़ी गंडक नदी के रेता क्षेत्र में हिंसक जानवर कई दिनों से अपना डेरा जमाए हुए है। ग्रामीण हिंसक जानवर को तेंदुआ बता रहे हैं। हालांकि, वन विभाग अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। वन विभाग का कहना है कि रेता में मिले पदचिह्न साफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed