फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vimlesh won gold medal in state level boxing competition

Kushinagar News: राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 22 Feb 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vimlesh won gold medal in state level boxing competition
गुरवलिया बाजार। जनपद के मठिया जय किशुन निवासी निवासी अशोक यादव के पुत्र विमलेश यादव ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। विमलेश का चयन उत्तराखंड के काशीपुर स्थित साई ट्रेनिंग सेंटर में अप्रैल 2024 में काशीपुर ब्वायज हाॅस्टल के लिए हुआ। वहां तैनात वह तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ निवासी मुक्केबाजी कोच सिकंदर पटेल से मुक्केबाजी की बारीकियां सीख रहे थे।
विज्ञापन

गत 13 से 16 फरवरी तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता-2025 के 43 किग्रा भारवर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए विमलेश ने स्वर्ण पदक जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उक्त प्रतियोगिता में 14 टीमों से 200 मुक्केबाजों ने भाग लिया था। विमलेश की सफलता पर कोच धीरेंद्र सिंह, नीतिश कुमार, मोहम्मद आजम, पंकज आदि ने शुभकामनाएं दीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed