{"_id":"652d861e13a6da5f58019a44","slug":"villagers-stopped-the-work-of-laying-pipeline-by-breaking-the-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-6219-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाने के कार्य को ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाने के कार्य को ग्रामीणों ने रोका
Tue, 17 Oct 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
- सोहसापट्टी गौसी गांव में जलजीवन मिशन के तहत हो रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्षेत्र के सोहसापट्टी गौसी गांव में सोमवार को जलजीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक और पेयजल पाइनलाइन बिछाने के लिए पिच सड़क को तोड़कर खोदे जा रहे गड्ढे के काम को ग्रामीणों ने रोक दिया। मौके पर पहुंचे जेई से सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था का एनओसी मांगा। जिसे वह नहीं दिखा सके।
गांव में जलजीवन मिशन के तहत 5.17 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक एवं पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सोमवार को सुबह जैसे ही मजदूरों ने खुदाई का कार्य शुरू किया, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्य रोक दिया।
कुछ ही देर में जल निगम के जेई आदित्य मद्धेशिया व गोरखपुर की कार्यदायी संस्था एनसी कंपनी के अवर अभियंता अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उनसे पिच सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाने का एनओसी मांगा तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि गड्ढा खोदकर छोड़ दिया जा रहा है। इससे दुर्घटना हो रही है। जब तक कार्यदायी संस्था सड़क तोड़ने की एनओसी और उसे दोबारा पूर्व की तरह ही बनवाने का आश्वासन नहीं देती, तब तक कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
अवर अभियंता आदित्य मद्धेशिया ने बताया कि शासन से मार्च 2024 तक कार्य पूर्ण कर लिए जाने का सख्त निर्देश है। विभाग की ओर से खोदे गए गड्ढों व सड़कों को पूर्व की तरह ही टेस्टिंग के बाद बनवाया जाएगा।