{"_id":"6a46b7f47d730179960269d2","slug":"villagers-staged-a-protest-upset-over-the-failure-to-install-a-transformer-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-162975-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Fri, 03 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के चकदेइया में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जलने से करीब डेढ़ सौ घरों की आपूर्ति एक सप्ताह से ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि नहर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जलने से गांव के दक्षिणी हिस्से से लेकर नदी पुल तक आपूर्ति ठप है। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी गई थी। पहले नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में पुराने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर लगाने की जानकारी दी गई। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
प्रदर्शन कर रहे रमेश सिंह, सुरेंद्र, सुरेश, नगीना, कोमल, नागेंद्र, तूफानी, रामबेलास सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिजली न होने से मोबाइल चार्ज करने, पेयजल की व्यवस्था करने और बच्चों की पढ़ाई में भारी परेशानी हो रही है। रातभर लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उपकेंद्र का घेराव करेंगे। इस संबंध में जेई राजा राम ने बताया कि वर्कशॉप में फिलहाल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उसे लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दिन तक समस्या का समाधान हो जाएगा।