फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Kisan Martyrs' Day begin, responsibilities assigned

Kushinagar News: किसान शहीद दिवस की तैयारियां शुरू,जिम्मेदारियां सौंपीं

Tue, 08 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Kisan Martyrs' Day begin, responsibilities assigned
कप्तानगंज। रामकोला में 10 सितंबर को किसान शहीद दिवस इस बार ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुट जाएं। सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

यह बातें पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने की। वे सोमवार को कस्बा के एक होटल में आयोजित शहीद दिवस की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 में गन्ना आंदोलन के दौरान रामकोला में पडोही हरिजन और जमादार मियां शहीद हो गए थे। आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसान उनके साथ देवरिया जेल में बंद थे। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने दोनों शहीद किसानों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष किसान शहीद दिवस मनाने का संकल्प लिया था। तभी से लगातार शहीद दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 10 सितंबर को कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान रणविजय सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, निठुरी राजभर, पूर्व चेयरमैन योगेंद्र सिंह, दीपक सिंह, एके बादल, महात्मा प्रसाद, रमेश जायसवाल, विजय यादव, उषा अग्रहरि, कैलाश चंद्र कनौजिया, रामधारी यादव, भोला यादव, मुलायम यादव, केके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed