फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers of Pushkarnagar met DM and requested to save them from eviction

Kushinagar News: डीएम से मिले पुष्करनगर के ग्रामीण, बेदखली से बचाने की लगाई गुहार

Tue, 16 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Pushkarnagar met DM and requested to save them from eviction
पडरौना। दुदही क्षेत्र के पुष्करनगर के लोगों ने सोमवार को डीएम को मांगपत्र सौंपा। इसमें गांव के लोगों ने डीएम से बताया कि वर्ष 1962 में बाढ़ आई थी। इस विभिषिका के बाद प्रशासन ने उन्हें 1962 से 1978 के बीच पुष्करनगर में बसाया था। तब से इसी गांव में रहते हैं। अब वन विभाग उस जमीन को अपना बताकर खाली करने के लिए नोटिस दिया है। गांव के लोगों ने कहा कि यदि वन विभाग जमीन खाली करवाता है तो वे बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पर पहुंचे दशहवा टोला पुष्करनगर के लोगों ने कहा कि गांव में 699 हेक्टेयर भूमि है। इस जमीन पर वह लोग काफी पहले से ही बसे हैं। जिस समय प्रशासन ने उन्हें बसाया था उस समय यह जमीन बंजर की भूमि के नाम से दर्ज थी, लेकिन चकबंदी के बाद यह जमीन वन विभाग के नाम से अंकित हो गई।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले वन विभाग की तरफ से नोटिस मिलने के बाद गांव के लोगों को उनकी आवासीय भूमि वन विभाग के नाम से होने की जानकारी मिली।
लोगों ने बताया कि गांव में उन्हें राशन कार्ड, आवास, शौचालय, जॉबकार्ड, चकमार्ग, खड़ंजा जैसे सभी सरकारी सुविधाएं मिली हैं। अब वन विभाग की तरफ से नोटिस मिल रही है। यदि नोटिस निरस्त नहीं हुआ तो गांव के करीब 600 परिवार बेघर हो जाएंगे। इस दौरान रविंद्र शाह, योगेंद्र कुमार, समीर कुमार, पंचानंद, पुनीत, रमेश, पुजारी, सन्नाउल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed