फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers expressed their displeasure at the female constable who came to get the medical treatment done for the student, creating ruckus among the villagers.

Kushinagar News: छात्रा का मेडिकल कराने आई महिला सिपाही पर जताई नाराजगी, गांववालों का हंगामा

Fri, 29 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed their displeasure at the female constable who came to get the medical treatment done for the student, creating ruckus among the villagers.
-मेडिकल कराने महिला अस्पताल पर लेकर आई महिला कांस्टेबल से हुई गांववालों की बहस
विज्ञापन

-लोगों के हस्तक्षेप के बाद कराया गया मेडिकल परीक्षण, डीएनए टेस्ट के लिए लिया गया नमूना
-दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है


पडरौना। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई छात्रा का पडरौना में मेडिकल परीक्षण कराने लेकर आई महिला सिपाही पर गांववाले भड़क गए। उसने डॉक्टर से छात्रा का एक वीडियो दिखाते हुए सामान्य मेडिकल परीक्षण करने की बात कही थी। इसी पर गांववाले उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद रामकोला थाने से एक सिपाही पहुंचा और छात्रा का मेडिकल हुआ।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। बुधवार को दोपहर में स्कूल से घर जाने के लिए साइकिल से निकली। रास्ते में बाइकसवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में जबरन लेकर चले गए और दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने और पाॅक्सो एक्ट का केस परसौनी निवासी भुवनेश्वर और ओंकार के खिलाफ दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के राजकीय महिला अस्पताल पर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए एक महिला सिपाही दोपहर में लेकर पहुंची। साथ में गांव के करीब 50 की संख्या में लोग आए थे। महिला सिपाही डॉक्टर को एक वीडियो दिखा रही थी, जिसमें छात्रा दुष्कर्म का प्रयास करने की बात कह रही है। इसी आधार पर मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने को सिपाही कही।
यह बात वहां मौजूद प्रजापति समाज की महिला जिलाध्यक्ष वृंदा प्रजापति और सीमा भारती ने सुन ली। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए महिला सिपाही से उलझ गई। शोर सुनकर गांव से आए लोग भी डॉक्टर के चेंबर में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख महिला सिपाही ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर को दी। कुछ देर बाद एक सिपाही पहुंचे और नाराज लोगों से वार्ता की। इसके बाद छात्रा का मेडिकल परीक्षण हुआ। हंगामा होने के कारण करीब आधा घंटा तक कार्य प्रभावित रहा। डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि कुछ लोग हंगामा किए थे। वे पुलिस पर कार्रवाई में लीपापोती का आरोप लगा रहे थे।


कोर्ट के आदेश पर हुआ दोबारा मेडिकल परीक्षण
बरवापट्टी पुलिस एक किशोरी को लेकर राजकीय महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने बृहस्पतिवार को आई थी। तीन माह पूर्व दर्ज मुकदमें में कोर्ट के आदेश पर किशोरी को दोबारा पुलिस मेडिकल कराने लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed