{"_id":"675a94aff62da5821e05d8cf","slug":"villagers-demonstrated-to-remove-illegal-encroachment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128101-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 12 Dec 2024 01:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल पश्चिम टोला में गड्ढ़ा की भूमि पर कब्ज़ा को हटाने के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
सोनवल पश्चिम टोला के लोगों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि गांव के पश्चिम एक बड़ा गड्ढ़ा है। इसमें गांव का पानी जमा होता है। इस गड्ढ़े को गांव के कुछ लोगों ने भरवाकर छप्पर डाल दिया है तथा कुछ लोगों ने लकड़ी व खर-पतवार रखकर कब्ज़ा कर लिया है। इस भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए लेखपाल से लेकर उपजिलाधिकारी तक प्रयास किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।