{"_id":"56f038084f1c1bdc16f14d25","slug":"villagers-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी के लिए गांववालों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी के लिए गांववालों ने हंगामा किया
कुशीनगर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
होली में भी चीनी नहीं देने पर हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। होली पर हरिहरपुर में कोटेदार की ओर से चीनी का वितरण नही करने पर गांव के लोगों ने सोमवार को सस्ते गल्ले की दुुकान पर हंगामा किया। बाद में उन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पहुंचे हरिहरपुर गांव के लोगों का कहना था कि होली पर शासन की ओर से चीनी उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन कोटेदार नहीं दे रहे हैं।
लेकिन कोटेदार ने विभाग की ओर से चीनी नहीं मिलने की बात कहकर देने से इनकार कर दिया। उसके बाद गांव के लोग हंगामा करने लगे। उसके बाद गांव के लोग कोटेदार के विरुद्ध शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। इनका आरोप था कि कोटेदार होली पर चीनी देने की बजाय बाजार में बेच दिया है।
विज्ञापन
ये लोग प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग करने लगे। उसके बाद एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को तत्काल चीनी वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। प्रशासन के दबाव में कोटेदार चीनी वितरित करने लगा। लगभग दो बजे एक बार पुन: वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया।
गांव के नवलकिशोर राय का कहना था कि कोटेदार सीमित लोगों के लिए ही चीनी आने की बात कहते हुए अपने चहेतों को चीनी का वितरण कर रहा है। इसी दौरान वहां पहुंचे पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण यादव ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और उन्हें घर भेजा।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज विजय कुमार राय का कहना था कि शासन की ओर से केवल अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारकों के लिए ही चीनी आया है।