फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers angry over negligence in cleaning Chhathghat protested

Kushinagar News: छठघाट की सफाई में लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over negligence in cleaning Chhathghat protested
पडरौना। विशुनपुरा ब्लाॅक के अकबरपुर गांव के डुमरा छठघाट की सफाई में लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जिला प्रशासन से छठघाट की ठीक ढंग से सफाई कराने तथा लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विशुनपुरा ब्लाॅक के अकबरपुर गांव के डुमरा टोला के सार्वजनिक छठघाट पर हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालुओ की भीड़ लगती है।वहां हर वर्ष पंचायती विभाग की ओर से सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर साफ-सफाई कराई जाती है। आरोप है कि इस वर्ष गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों ने साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति की, जिससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि छठघाट पर झाड़ियां छोड़ देने से व्रती महिलाओं को असुविधा होगी। प्रदर्शन करने वालों में समाजसेवी उपेंद्र, शारदा, रामप्रताप गौड़, नरेश, जितेंद्र यादव, बबलू, कमल, बलिराम यादव, मंटू, विकास, परमा यादव, सुनील शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed