फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   villagers agitated

ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
villagers agitated
ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

खड्डा। विकास खंड के ग्रामसभा धनौजी आबादकारी के लोग बृहस्पतिवार को तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ये लोग गांव की जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। इसी गांव के लोगों ने बुधवार को भी इस मामले को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। ग्रामसभा धनौजी आबादकारी के निवर्तमान ग्राम प्रधान चन्द्रिका प्रसाद की अगुवाई में गांव के तमाम लोग बृहस्पतिवार को खड्डा तहसील मुख्यालय पहुंचे। एसडीएम अरविंद कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि भुजौली व जिंदाछपरा गांव के रहने कुछ लोग धनौजी आबादकारी गांव की जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं। एसडीएम अरविंद कुमार ने तहसीलदार व एसओ खड्डा को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस दौरान योगिनी, सोनी, सुरसती, विंता, आयशा, शकुंतला, ऐरन आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस गांव के कुछ लोगों ने बुधवार को भी बाहरी लोगों पर जमीन कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed