{"_id":"5f09fa238ebc3e63673c9e93","slug":"villagers-afraid-of-corona-positive-cases-kushinagar-news-gkp357819379","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से मोहल्लेवासी भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से मोहल्लेवासी भयभीत
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के इंदिरानगर मोहल्ले के 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की शनिवार की सुबह मौत से मोहल्लेवासी भयभीत हैं। इससे पूर्व भी मोहल्ले में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार को ही तहसील प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लक्ष्मीपुर में बने अटैच एल-1 हॉस्पिटल भेजा था। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
इंदिरा नगर मोहल्ले में ही शनिवार को 75 वर्षीय व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह कस्बे में चौथे मरीज हैं, जो संक्रमित मिले हैं। यह सूरत से आए हैं। सात जुलाई को इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। मोहल्ले में चार संक्रमित मिलने के बाद लोग भयभीत हैं। शनिवार को चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम राव, हलका लेखपाल अश्वनी राय व स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ल को सील कर संक्रमित मरीज को लक्ष्मीपुर एल-1 हास्पिटल भेज दिया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मुंबई से आए थे पिपरैचा के दोनों संक्रमित व्यक्ति
मथौली बाजार। मोतीचक क्षेत्र के पिपरैचा गांव के दो व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इनमें एक की उम्र 22 वर्ष और दूसरे की 41 वर्ष है। दोनों ने बताया कि दोनों मुंबई से वाहन रिजर्व कर चार जुलाई को आए थे। सात तारीख को मथौली बाजार सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जांच केकप्तानगंज सीएचसी भेज दिया था। जांच के बाद शनिवार को इनकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मथौली बाजार सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया की पिपरैचा गांव में दो संक्रमित मिले हैँ। उनका इलाज कराया जा रहा है।