{"_id":"5ee658778ebc3e42d8347eb5","slug":"village-seal-after-postive-case-found-kushinagar-news-gkp3547096196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बेलवा टोला सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बेलवा टोला सील
विज्ञापन
सेमरा हर्दो गांव के टोला बेलवा में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने पर गांव को सील कराते एसडीएम और सीओ स?
- फोटो : KUSHINAGAR
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बेलवा टोला सील
कठकुइयां। पडरौना ब्लॉक के ग्राम सेमरा हरदो के बेलवा टोला में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद रविवार को बेलवा टोले की तरफ जाने वाले रास्तों को सील करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर बुखार, खांसी आदि का सर्वे किया और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गई।
बेलवा टोला की रहने वाली 35 वर्षीय महिला नौ जून को पति व बेटे के साथ दिल्ली से गांव आई थी। शनिवार की रात में महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। मेडिकल कालेज भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची और महिला को लक्ष्मीपुर के एलवन अटैच्ड अस्पताल भेजा गया था। रविवार की सुबह सदर एसडीएम रामकेश यादव, सीओ सदर फूलबदन कनौजिया, कुबेरस्थान थाने के एसआई विरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह, हल्का लेखपाल अग्नेश पांडेय, योगेंद्र गुप्ता आदि गांव पहुंचे और आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए रास्तों पर बैरिकेडिंग कराई गई। इसके बाद एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे का कार्य शुरू किया। गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जा रहा है।
पति व पुत्र होम क्वारंटीन
कठकुइयां। बेलवा टोला की जो महिला कोरोना पॉजिटिव है वह अपने पति व बेटे के साथ नौ जून को दिल्ली से गोरखपुर आई थी। गोरखपुर से रोडवेज की बस से जिला मुख्यालय रविंद्रनगर पहुंची। जिला अस्पताल में जांच के बाद टैंपो से तीनों घर पहुंचे और होम क्वारंटीन हो गए। जिला चिकित्सालय में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला के पति व बेटे को होम क्वारंटीन रखा गया है। इनका सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है। राजस्व कर्मी ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम पडरौना रामकेश यादव को भी भेज दी है।
विज्ञापन
108 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल भेजा गया
पडरौना। रविवार को कोरोना के 108 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट शनिवार की रात में पॉजिटिव आई थी, जबकि 61 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को बाहर से जिले में आए 304 लोगों को मिलाकर कुल संख्या 64120 हो गई है। इतने लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई है। कोरोना के संदिग्ध मिले 3014 लोगों के सैंपल की जांच कराई गई। इनमें 2461 निगेटिव मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। 25 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होने पर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि पांच संक्रमित मरीजों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 24 ऐसे मरीज हैं, जो कोरोना संक्रमित तो हैं लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है अथवा इस मर्ज का कोई लक्षण न दिखने पर लक्ष्मीपुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने अटैच एल-1 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। दो मरीज बिहार के पश्चिमी चंपारण के थे, जिन्हें इलाज के लिए गृह जनपद भेज दिया गया। दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है और 495 के सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।