फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   village odf plus but dirty

Kushinagar News: गांव ओडीएफ प्लस, सफाई व्यवस्था का बुरा हाल

Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
village odf plus but dirty
जंगल खिरकिया दुर्गा मंदिर जाने वाली रास्ते पर लगा गंदगी।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

जंगल खिरकिया में दुर्गा मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदगी की भरमार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना ब्लॉक के ओडीएफ प्लस गांव जंगल खिरकिया में सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांव में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़ा-करकट पसरा रहता है। दुर्गा मंदिर जाने वाले रास्ते पर तो गंदगी की भरमार है।
जंगल खिरकिया को शासन की तरफ से ओडीएफ प्लस गांव चयनित किया गया है। इसके बावजूद यहां नियमित सफाई नहीं होती है। इस वजह से गांव की सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी पसरी रहती है। गांव के बाजार में क्षेत्र का प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है। यहां जाने वाले रास्ते पर गंदगी की भरमार है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगे इंडिया मार्क टू हैंडपंप के पास भी हमेशा गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि मंदिर धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग पूजा करने आते हैं। इसके बावजूद सफाई नहीं होना लापरवाही दर्शा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचर्चा-
दुर्गा मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदगी पसरी है, जिसकी सफाई नहीं कराई जा रही है।
-सत्यम मिश्र, जंगल खिरकिया

-सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सफाई नहीं हो रही है। श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं, जिन्हें समस्या होती है।
-संतोष चौहान, जंगल खिरकिया

गांव में नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी बढ़ गई है। सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।
-धनेश निषाद, जंगल खिरकिया

सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ओडीएफ प्लस गांव होने के बाद भी गंदगी से लोगों को निजात दिलाने की दिशा में कोई कार्य नहीं हो रहा है।
-जितेंद्र चौहान, जंगल खिरकिया।

वर्जन
इस गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं होने की जानकारी मिली है। सोमवार को सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
- सुशील अग्रहरी, बीडीओ, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed