फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Village atmosphere heated up due to inappropriate comments on social media

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी से गांव का माहौल गर्म

Wed, 06 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Village atmosphere heated up due to inappropriate comments on social media
पडरौना। सोशल मीडिया पर भगवान राम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने से कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में मामला गरमा गया। मामला बढ़ता देख पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। गांव पर पुलिस की नजर बनी हुई है, ताकि किसी तरह का विवाद न हो।
विज्ञापन

आरोप है कि कसया थाना क्षेत्र के अंध्या गांव के हतवा टोला निवासी प्रिंस जाटव ने भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड किया था। मंगलवार को इसकी जानकारी हिंदू संगठन से जुड़े नेताओं को हुई। इसे लेकर गांव में तनाव बढ़ गया। नाराज लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके वाल से पोस्ट को डिलीट कराया। इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट का मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed