फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vietnamese delegation bowed its head in front of Mahatma Buddha

Kushinagar News: वियतनाम के शिष्टमंडल ने महात्मा बुद्ध के सामने नवाया शीश

Sat, 06 Jul 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Vietnamese delegation bowed its head in front of Mahatma Buddha
महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पहुंचा वियतनाम का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल।
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में शुक्रवार को वियतनाम का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल पहुंचा। प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। ऐतिहासिकता, प्राचीनता और पुरातात्विकता से रू-ब-रू हुए। फिर गोरखपुर चले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे के बाद वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। वे पहले वियतनाम मंदिर पहुंचे। वहां से फिर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर महात्मा बुद्ध की छठवीं शताब्दी लेटी प्रतिमा के दर्शन किए। बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मांथा कुंवर मंदिर और भव्य रामाभार स्तूप पहुंचे। स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा की। यह प्रतिनिधिमंडल हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास की देखरेख में पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्राविंशयल वाइस चेयरमैन ली वान सू कर रहे थे। इसके अलावा डी मिन्ह हुंग, एन ग्वेन वान क्वान, ट्रान थी काम हैंग, ट्रान थन्ह ट्वेन, एन ग्वेन जुअम अन्ह, डयूंग व नाम के अलावा वाणिज्य अधिकारियों में मै साऊ, ली थी एन हुंग, वान किम लोन, फान लाम होंग हवे शामिल थे। प्रतिनिधि मण्डल के सभी सदस्य वियतनाम में विशिष्ट वाणिज्यिक पदों पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed