फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vidyanjali program will change the face of council schools

विद्यांजलि कार्यक्रम से बदलेगी परिषदीय स्कूलों की सूरत

Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vidyanjali program will change the face of council schools
विद्यांजलि कार्यक्रम से बदलेगी परिषदीय स्कूलों की सूरत
विज्ञापन

सरकार ने विद्यालयों में संसाधन जुटाने के लिए शुरू किया कार्यक्रम
पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने विद्यांजलि-2 कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत सामुदायिक व निजी क्षेत्र की भगीदारी के माध्यम से विद्यालयों की सूरत बदलने की तैयारी की है।
जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। कायाकल्प योजना के तहत इन विद्यालयों में 18 पैरामीटर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन विद्यालयों में अत्याधुनिक संसाधन मुहैया करने और स्तर सुधार के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अब केंद्र सरकार इन विद्यालयों को सुदृढ़ करने और अत्याधुनिक संसाधन जुटाने के लिए विद्यांजलि-2 कार्यक्रम शुरू किया है। विद्याजंलि-2 के तहत विद्यालयों को प्रवासी भारतीयों, स्वयं सेवकों, विद्यालय के पूर्व छात्र व शिक्षक, सरकारी अधिकारियों समेत अन्य लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विद्याजंलि-2 कार्यक्रम के लिए दो कार्य क्षेत्र रहेंगे। एक क्षेत्र में विद्यालयों की सेवा व गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। दूसरे क्षेत्र में संपत्ति सामग्री आदि उपकरण के माध्यम से स्वयं सेवक विद्यालयों को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। विद्यालय से जुड़ने वाले स्वयं सेवक समेत अन्य लोगों को विद्याजंलि-2 की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक सत्येंद्र मौर्या ने बताया कि इस कार्यक्रम के अनुपालन के लिए सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर दिया गया है। इससे विद्यालयों की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed