{"_id":"6670b1440c7d749f1c092064","slug":"vidya-bhartis-aim-is-to-make-the-society-educated-and-patriot-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-118388-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विद्या भारती का लक्ष्य समाज को शिक्षित, राष्ट्र भक्त बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विद्या भारती का लक्ष्य समाज को शिक्षित, राष्ट्र भक्त बनाना
Tue, 18 Jun 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रांतीय नवचयनित आचार्यों का छठे दिन प्रशिक्षण वर्ग चला। मुख्य वक्ता ने कहा कि समाज को शिक्षित, राष्ट्र भक्त बनाना विद्या भारती का लक्ष्य है।
मुख्य वक्ता चिंता मणि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचालित विद्या भारती के विद्यालयों को सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर कहते हैं। संघ परिवार सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा प्रणाली को अभिनव रूप में मानते हुए इसका प्रसार करता है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि मिली है। इन विद्यालयों का औपचारिक संचालन आरएसएस की शिक्षा शाखा विद्या भारती करती है। विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य समाज के दीन-दुखी, अभावग्रस्त को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाना है। प्रशिक्षण वर्ग को प्रदेश निरीक्षक जिया लाल, प्रदेश मंत्री जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रदेश विनोद कांत मिश्रा, प्रधानाचार्य गोविंद चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। संचालन संभाग निरीक्षक दिवाकर राम त्रिपाठी ने किया। अतिथियों का परिचय प्रदेश निरीक्षक ने कराया। इस दौरान आचार्य रणजीत उपाध्याय, मनोज सिंह अभिलाष पांडेय, जगदीश सिंह, सरोज तिवारी, शम्भू नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।