फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of uniformed man carrying bags at Paniyhava station goes viral

Kushinagar News: पनियहवा स्टेशन पर वर्दीधारी के बैग ले जाने का वीडियो वायरल

Sat, 12 Sep 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Video of uniformed man carrying bags at Paniyhava station goes viral
खड्डा। पनियहवा रेलवे स्टेशन पर एक युवक के संदिग्ध बैग को वर्दीधारी का कब्जे में लेने का वीडियो सामने आया है। हालांकि संवाद न्यूज वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे बैग में शराब होने या पूरे घटनाक्रम की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


एक मिनट और 13 सेकेंड के दो वीडियो में वर्दीधारी युवक के साथ स्टेशन पर चलता दिख रहा है। उसके पास काला बैग है। दूसरे वीडियो में यही बैग स्टेशन पर स्टाल के पास रखा दिखता है। इसी दौरान एक अन्य वर्दीधारी बैग के पास पहुंचता है। आसपास देखता है और उसे वहां से कुछ दूरी पर ले जाता दिखाई देता है। वीडियो में बिहार जाने वाली यात्री ट्रेन भी दिखाई दे रही है। आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई आनंद सिंह ने बताया कि स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली गई लेकिन उन्होंने किसी बैग या शराब की बरामदगी से इन्कार किया है। वायरल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed