फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of offering Namaz in train goes viral kushinagar

UP: कुशीनगर में ट्रेन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, पूर्व विधायक ने की शिकायत

Sat, 22 Oct 2022 03:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Oct 2022 03:31 PM IST
सार

खड्डा रेलवे स्टेशन पर कप्तानगंज की ओर जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस खड़ी थी। स्लीपर कोच में कुछ लोग नमाज पढ़ने लगे। इस दौरान यात्रियों को आने जाने में असुविधा हुई अन्य लोगों को नमाज के खत्म होने का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Video of offering Namaz in train goes viral kushinagar
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के खड्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में नमाज पढ़ने का वीडियो शुक्रवार की देर रात कुशीनगर में वायरल हुआ है। इस वीडियो में ट्रेन के स्लीपर कोच में कुछ लोग नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। दावा है कि बृहस्पतिवार को खड्डा में खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15273) में एक पूर्व विधायक ने यह वीडियो बनाया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर खड्डा रेलवे स्टेशन पर कप्तानगंज की ओर जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस खड़ी थी। स्लीपर कोच में कुछ लोग नमाज पढ़ने लगे। इस दौरान यात्रियों को आने जाने में असुविधा हुई अन्य लोगों को नमाज के खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के कोच में जब नमाज पढ़ी जा रही थी। तभी पूर्व विधायक दीप लाल भारती भी सवार हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को नमाज पढ़ते देखकर उसका वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक ने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से भी की। उन्होंने शिकायत में कहा कि वह कप्तान जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। नमाज पढ़े जाने की वजह से उनको दूसरी कोच में जाना पड़ा।

उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। हालांकि नमाज पढ़ने वाले लोग कौन थे? वह कहां से कहां जा रहे थे? इसकी जानकारी प्रकरण की जांच होने के बाद ही सामने आ सकेगी। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक समय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

वायरल वीडियो पर एसपी अवधेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed