फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of liquor consignment going viral

Kushinagar News: शराब की खेप निकालने का वीडियो वायरल

Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Video of liquor consignment going viral
तमकुहीराज। शुक्रवार देर रात से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक सरकारी शराब की दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान से शराब की खेप निकाली जा रही है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेडि़या बाजार स्थित देसी शराब की दुकान से देर रात बिहार भेजने के लिए शराब की खेप निकाली गई। शराब की दुकान से निकाली गई शराब की खेप बाइक पर लादकर बिहार की तरफ ले जाई जाती दिख रही है। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट नौ सेकेंड के वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तरयासुजान थाना क्षेत्र तिनफेडि़या बाजार स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान का है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि देर रात दुकान खोलकर शराब की खेप बाइक सवारों को सौंपी जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी आरएस चौधरी ने बताया वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed