{"_id":"677c225a97efe84a1d05471d","slug":"video-of-constable-taking-bribe-goes-viral-investigation-started-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129788-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू
Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाने में तैनात सिपाही का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सिपाही ने लेनदेन के जुड़े मामले का स्क्रीनशॉट फल व्यापारी ने वायरल कर दिया। एसपी के निर्देश पर तमकुहीराज सीओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। विशुनपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल गौरी श्रीराम चौराहे स्थित फल विक्रेता के दुकान पर मौजूद था। सचिन गुप्ता ने अपने वीडियो जिक्र करते हुए बताया है कि भाई अनिल गुप्ता ने उसके मोबाइल पर फोन करके तत्काल एक हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद कांस्टेबल के तरफ से फल विक्रेता दुकानदार सचिन गुप्ता को नकदी एक हजार रुपये दे दिया।
इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जबकि स्थानीय थाने में तैनात उक्त कांस्टेबल उसी दिन किसी भूमि से संबंधित मामले में पैमाइश से जुड़े राजस्व टीम के सहयोग करने के मामले में अपने क्षेत्र में गया था। उधर सचिन गुप्ता ने बताया कि सिपाही से व्यक्तिगत तौर पर भाई अनिल गुप्ता की ओर से रकम मांगने के कारण वहां मौजूद कांस्टेबल से रुपये मांगा था। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि जांच कराई जा रही है।