फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of attempt to convert goes viral, four including woman detained

Kushinagar News: धर्मांतरण कराने की कोशिश का वीडियो वायरल, महिला समेत चार हिरासत में

Mon, 07 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Video of attempt to convert goes viral, four including woman detained
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखंडवा में रविवार को ईसाई मशीनरी द्वारा धर्मांतरण कराने से संबंधित वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आयोजन कराने वाली एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुट गई। बतरौली धुरखड़वा गांव में रविवार को एक महिला के दरवाजे पर ईसाई मशीनरी द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि वहां बीमारियों के इलाज के नाम पर धर्मांतरण की कोशिश चल रही थी। बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसकी जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो तत्काल सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही वहां से पादरी भाग निकला। जबकि आयोजक महिला समेत चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने बताया कि एक महिला समेत चार ईसाई धर्मावलंबियों को थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक संगठन की तरफ से सूचना पर इन लोगों को थाने लाया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed