फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of accountant taking bribe goes viral, suspended

Kushinagar News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित

Wed, 05 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Video of accountant taking bribe goes viral, suspended
तमकुहीराज। घरौनी में नाम दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। अभी रिश्वत देने वाले के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि लेखपाल ने निजी कर्मचारी को रखा था। उससे काम लेना बंद कर दिया तो उसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील में तैनात लेखपाल रविकांत मौर्या की शिकायत पूर्व में भी अफसरों तक पहुंच चुकी थी। आरोप है कि लेखपाल ने अपने साथ निजी कर्मी रखा था, जो काम में सहयोग करता था। कुछ दिन पूर्व लेखपाल ने उसे हटा दिया था। सोशल मीडिया पर सोमवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लेखपाल घरौनी में नाम दर्ज करने के लिए एक व्यक्ति से कार्यालय में रुपये ले रहा है। मामला अफसरों तक पहुंचा तो एसडीएम ने मंगलवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया। पूरे दिन तहसील में वायरल वीडियो की चर्चा रही।
विज्ञापन

एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके खिलाफ जांच की जा रही है। जिसने रिश्वत दी थी, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed