फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Victim found in case of fraud of Rs 29 lakh in the name of getting land

Kushinagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी के मामले में मिले पीड़ित

Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Victim found in case of fraud of Rs 29 lakh in the name of getting land
पडरौना। कुशीनगर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर 29 लाख रुपये की जालसाजी मामले में पीड़ितों ने सीओ से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की है। आरोपी कसया नगर में किराए के मकान में रहता है। इसने गोरखपुर के चार लोगों के रुपये हड़पे हैं। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के गोरखनाथ मोहल्ले के रहने वाले सत्येंद्र सिंह, चंद्रेश्वर सोनकर, अजय सिंह, राजेश सिंह से कसया नगर के भलुही मदारी पट्टी में किराए के मकान में रहने वाले विवेक कुमार मिश्रा से मुलाकात हुई। विवेक कुमार मिश्रा कुशीनगर के एक होटल का मैनेजर था। वर्ष 2021 में एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के लिए 19 लाख रुपये चेक से और दस लाख रुपये नकद लिए। रुपये लेने के बाद एक साल तक इधर-उधर घुमाता रहा। दबाव बनाने पर पंचायत हुई और एक साल के अंदर रुपये वापस करने का आश्वासन देते हुए चेक दिया। तय समय बीतने के बाद भी जालसाज रुपये वापस नहीं किए। कसया पुलिस ने करीब दस माह पूर्व जालसाज विवेक कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। इस मामले की विवेचना अभी जारी है। सीओ से मुलाकात कर पीड़ितों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग किया। इस बाबत सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed