फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Verification of MGNREGA works will be conducted with transparency.

Kushinagar News: पारदर्शिता के साथ होगा मनरेगा कार्यों का सत्यापन

Sun, 31 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Verification of MGNREGA works will be conducted with transparency.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सभागार में शनिवार को मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों के सोशल ऑडिट को लेकर एंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। डीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने मनरेगा कार्यों के सत्यापन में पूरी पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीडीओ ने कहा कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सोशल ऑडिट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासखंड विशुनपुरा में सोशल ऑडिट प्रक्रिया 3 जून 2026 से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर अनंत कुमार भार्गव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट टीम पहले दिन अभिलेखों का सत्यापन करेगी। दूसरे दिन मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, श्रमिकों से संवाद तथा जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। तीसरे दिन पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से सोशल ऑडिट ग्राम सभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं मनरेगा कार्मिकों को सोशल ऑडिट के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सभी अभिलेख और पत्रावलियां ऑडिट टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीडीओ अखंड प्रताप ने पिछले वर्षों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अरविंद सिंह, एडीओ सांख्यिकी आशुतोष मिश्र। ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर विजय गुप्ता, बीआरपी उमेश शर्मा, रिजवानुल्लाह, वीरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed