फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vehicles parked in no-parking zones cause traffic jams

Kushinagar News: नो-पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहनों से लग रहा जाम

Thu, 09 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in no-parking zones cause traffic jams
सुभाष चौक पर खड़े ई-रिक्शा। संवाद  
पडरौना। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने समेत गलत पार्किंग पर नकेल कसने के लिए नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं, लेकिन नियमों का पालन करने की बात कौन कहे नो पार्किंग जोन लिखे बोर्ड के पास ही ई-रिक्शा खड़ी कर चालक सवारी भरते हैं। उनकी मनमानी और पुलिस विभाग की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में सुभाष चौक स्थित पुलिस चौकी के पास तिराहे पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। वहां नो पार्किंग का बोर्ड भी लगा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकों पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। मगर, ये सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों के चालान करके सरकार के खजाने को भरने में जुटे रहते हैं। उधर, सड़कों पर मनमर्जी से खड़ा करने वाले चार पहिया और ई-रिक्शा वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई से गुरेज किया जा रहा है। हालत यह है कि शहर के सुभाष चौक पुलिस चौकी के पास लगे नो पार्किंग जोन के बोर्ड के पास ही सुबह से लेकर रात तक ई-रिक्शा चालक खड़ी कर सवारी भरते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जगह मिलते ही शहर में खरीदारी करने आने वाले लोग भी वहां अपना वाहन खड़ा कर सामानों की खरीदारी करने लगते हैं। इसकी वजह से पुलिस चौकी और उसके आसपास के स्थानों पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी और होमगार्ड के जवानों की तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed