फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vehicle collides with tempo laden with junk, businessman dies

Kushinagar News: कबाड़ लदे टेंपो में वाहन ने मारी टक्कर, व्यापारी की मौत

Sun, 24 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with tempo laden with junk, businessman dies
हाटा। कबाड़ लदे टेंपो को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा शनिवार रात को हुआ। हादसे में शफीक अहमद (55) की मौत हो गई। वह कबाड़ खरीदकर घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


वार्ड संख्या-10 के रहने वाले शरीफ अहमद कबाड़ का व्यापार करते थे। शनिवार को वह एक टेंपो लेकर कबाड़ की खरीदारी करने के लिए गए हुए थे। रात करीब आठ बजे टेंपो पर कबाड़ लादकर हाटा वापस आ रहे थे। इसी दौरान खाकी बाबा कुटी के सामने किसी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो पलट गया। इसके नीचे व्यापारी दब गए थे। मौके पर पहुंचे लोग उन्हें निकालकर हाटा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed