{"_id":"649f25351e179d268408b5f4","slug":"vehicle-break-pole-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-748-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोल से टकराया वाहन, घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोल से टकराया वाहन, घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट
Sat, 01 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डिग्री कॉलेज के समीप पोल में हुई टक्कर
दिन भर ठप रही बिजली आपूर्ति, फाॅल्ट और तारों पर गिरीं टहनियों की वजह से फीडर हुए ब्रेकडाउन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बारिश से जहां लोगों ने राहत महसूस की, वहीं, बिजली कटौती से परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाॅल्ट और तारों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से शहर और गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में उदित नारायण पीजी कॉलेज के पास पोल में एक किसी वाहन के टकरा जाने से तार टूट गए। कई घरों में हाईवोल्टेज करंट उतर गया। संयोग ठीक था कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। कुुछ घरों के उपकरण जल गए। शहर से लेकर गांव तक लोगों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति शुक्रवार को नहीं मिली। पूरे दिन हुई बारिश की वजह से खराबी को लाइनमैन ठीक नहीं कर सके।
शहर के बलोचहां मोड़, परसौनी कला समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर फाॅल्ट और तारों पर पेड़ की डालियां गिर गईं। इसकी वजह से फीडर ब्रेक डाउन हो गए। वहीं, शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के पास चार पहिया वाहन ने पोल में टक्कर मार दी। इस वजह से कई घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। घरों में लगी टीवी, फ्रीज, बल्ब, पंखे जल गए। दुदही फीडर से जुड़े करीब 180 गांवों की बिजली आपूर्ति इंसुलेटर पंक्चर होने से ठप रही। बारिश बंद होने के बाद खराबी को ठीक किया जा सका।
हालांकि, अभी कई गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लाइनमैन पेट्रोलिंग कर खराबी को ठीक करने में जुटे हैं।
पडरौना के एक्सईएन इंद्रराज यादव ने बताया कि फाल्ट की वजह से आपूर्ति कटी थी। बारिश बंद होने के बाद ठीक कराकर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।