फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vedic chanting between six pairs one-two

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छह जोड़े हुए एक-दूजे के

Sat, 10 Feb 2018 11:55 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 10 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vedic chanting between six pairs one-two
विवाह - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
फाजिलनगर ।  बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही महिलाओं का मंगल के बीच छह जोड़े एक दूजे के हो गए, वहीं मौलवी ने एक जोड़े को निकाहनामा पढ़वाया। सुबह से ही बारातियों के स्वागत की तैयारी और मंडपों को सजाया जा रहा था। यह सामूहिक शादी समारोह श्री सर्वेश्वर महादेव निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समिति की तत्वावधान में बड़हरा गांव में शनिवार को आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बड़हरा स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में मंदिर के चौथे स्थापना दिवस पर आयोजित इस शादी समारोह के लिए सात जगहों से बारात दिन के 11 बजे तक बारात मंदिर परिसर में पहुंची। आयोजक मंडल के सदस्यों ने सभी बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उसके बाद सभी जोड़ों को परिसर में बने विवाह मंडप में पहुंचाया गया। वैदिक रीति रिवाज, मंत्रोच्चार वह महिलाओं के मंगल गीतों के बीच शादी की रस्म पूरी की गई। इसके अलावा एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी कलमा पढ़कर संपन्न कराया गया। शादी के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को पांडाल में बने मंच पर पहुंचाया गया। आशीर्वाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि यह आयोजन बेटी बचाओ अभियान को गति देने का कार्य करेगा। प्रधान संघ के अध्यक्ष व नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दहेज रूपी समस्या के समाधान के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।
विज्ञापन


 कार्यक्रम को ग्राम प्रधान आनंद सिंह, सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फाजिलनगर व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, नंदलाल विद्रोही, सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह, दिनेश सिंह, रवीन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय उपाध्याय ने किया। आयोजक पृथ्वीपाल सिंह व प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकार मैतूल मस्ताना, मनीष व साथियों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया। नवविवाहित सभी जोड़ों को कपड़ा, जेवर तथा घर गृहस्थी बसाने के जरूरी सामान देकर विदा किया गया। इस आयोजन में रमाकांत गुप्ता, जनार्दन, मनोज सिंह, जय सिंह, अनिल सिंह, मैनेजर सिंह, मारकण्डेय, धनंजय बरनवाल, विजय पाल सिंह, धनंजय यादव, सुरेंद्र चौबे, रमाकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे



इस सामूहिक विवाह समारोह में कुमारी ज्योति और बृजेश कुमार सोनी, रंजना और अमित कुमार, सुनीता और तुलसी, रानी तिवारी और विजय तिवारी, गुंजा यादव और अशोक यादव, वंदना पांडेय और सोनू तिवारी की शादी कराई गई। इसके अलावा चांदनी खातून और चांद मोहम्मद का निकाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed